बोकारो- बोकारो के पेटरवार प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक (बड़ा बाबू) मो. गुलाम रसूल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते ACB ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पर शौचालय निर्माण योजना की बकाया राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है.
जानकारी के अनुसार, परिवादी ने ओरदाना प्लस-टू उच्च विद्यालय में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा किया था. इस योजना की कुल स्वीकृत राशि 2 लाख 45 हजार रुपये थी. निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद उसे अब तक केवल 1 लाख 14 हजार 924 रुपये का ही भुगतान मिला था.
शेष राशि जारी कराने के लिए जब वह प्रखंड कार्यालय पहुंचा तो वहां पदस्थापित बड़ा बाबू मो. गुलाम रसूल ने फाइल आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिवादी ने रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत एसीबी धनबाद से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया. जांच के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई, हालांकि आरोपी ने अंततः 8 हजार रुपये लेने पर सहमति जताई.
इसके बाद एसीबी ने विशेष ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई की. गुरुवार को पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित पुराने भवन में दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जैसे ही आरोपी ने परिवादी से 8 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








