मोतिहारी- बिहार के मोतिहारी में बड़ा एक्शन देखने को मिला है. तुरकौलिया थानाध्यक्ष संपत कुमार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
यह कार्रवाई ड्रग्स से संबंधित 25 लाख रुपये की बरामदगी मामले में की गई है. प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में SHO के संदिग्ध आचरण और FIR में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर लिखने का मामला सामने आया था.
पूरा मामला एक कार से 25 लाख रुपये की बरामदगी से जुड़ा है. आरोप है कि ये रकम ड्रग्स के कारोबार से संबंधित थी. मामले में तुरकौलिया थानाध्यक्ष संपत कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई. बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात को कार्रवाई का निर्देश दिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार को मामले की जांच सौंपी थी. जांच रिपोर्ट में सामने आया कि थानाध्यक्ष ने FIR दर्ज करते समय तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की. साथ ही उनका आचरण भी संदिग्ध पाया गया. रिपोर्ट मिलते ही एसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए SHO संपत कुमार को निलंबित कर दिया.








