नालंदा- बिहार के नालंदा में एक बुज़ुर्ग की गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र शिवशंकरपुर गांव की है. मृतक की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र पाल बिगहा गांव निवासी 60 वर्षीय सूरत पासवान के तौर पर की गई है.
घटना के संबंध में मृतक की पुत्री रिंकी कुमारी ने थाना में दर्ज शिकायत में बताई कि उनके पिता पड़ोस गांव में आयोजित बहु भोज में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही कुछ दबंग जातिसूचक गाली-गलौज करने लगे, जिसपर बुज़ुर्ग ने विरोध किया तो उनपर दबंगों ने गोली चला दी.
प्राथमिक उपचार के लिए पहले हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, बाद विम्स पावापुरी, फ़िर मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ उसके बाद पटना PMCH में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि घटना के पीछे का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. जिसकी जांच चल रही है. फ़िलहाल पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट चुकी है, पोस्टमार्टम करा पुलिस शव परिजनों को सौप आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है.
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि एफ़आईआर दर्ज कर एफ़एसएल की टीम को जांच के लिए साक्ष्य संकलन कर अपने साथ ले गई . पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.








