डेस्क- अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इस मामले में एसआईआटी की सिफारिश के बाद एफआईआर दर्ज हुई है.
शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कदम उठाया गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. श्री कृष्ण मोहन की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है. कहा जा रहा है कि एफआईआर में छह लोगों को नामजद किया गया है.
इस संबंध में कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. यूपी सरकार के निर्देश पर बीएनसी के तहत 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है. मामले में आगे की जांच और संभावित कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








