पटना- बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कारा प्रशासन और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से बीते शनिवार को बेऊर जेल में छापेमारी की थी।
दरअसल नीरज कुमार झा पर जेल के अंदर संगठित गिरोह चलाने का आरोप लगा था। इसके बाद यह छापेमारी हुई थी। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जेल सुप्रिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है।
दरअसल, बंदियों की ओर से शिकायत की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जेल के अंदर रुपए देने पर सुविधा मुहैया कराई जाती है. आरोप के मुताबिक, जेल में बंदियों से सुविधा के नाम पर रुपए लिए जा रहे थे। जिन बंदियों की ओर से रुपए नहीं दिए जाते थे, उन्हें सेल में डाल दिया जाता था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अवैध तरीके से निजी मेस चलाया जा रहा था। 500 रुपए में 800 मिली लीटर सरसों तेल, 200 रुपए किलो सब्जी बेची जा रही थी। कई अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








