पटना- तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर लाखों रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. खबर है कि पटना के 42 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास से नकदी, सोने के जेवरात और कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई है.
मामले को लेकर तेज प्रताप यादव ने अपने ही करीबी सहयोगी मोतीलाल राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसको लेकर नेता ने सचिवालय थाना में आवेदन दिया.
बताया गया है कि 22 जून को तेज प्रताप यादव के आवास में रखी एक आलमारी से पार्टी फंड के लिए सुरक्षित रखे गए 20 लाख रुपये नकद गायब पाए गए. जब आवास में रखे सामान की जांच की गई तो नकदी के अलावा कई अन्य कीमती वस्तुओं के भी गायब होने की जानकारी मिली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चोरी हुए सामान में करीब 2 तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और चार पेन ड्राइव गायब हैं. इसके साथ ही दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनोवो लैपटॉप तथा चार आईफोन प्रो मैक्स मोबाइल फोन शामिल हैं.
कीमती सामान के गायब होने की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस टीम तत्काल तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों को खंगालने में जुटी हुई है.
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर चोरी की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले वर्ष 2022 में भी उनके आवास से नकदी और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया था. उस समय तेज प्रताप यादव ने घर की देखरेख करने वाले चंदन नामक युवक पर चोरी का आरोप लगाया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








