रांची- झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज मतदान हुए. इस चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा हार गए हैं.
परिमल नाथवानी को 28 वोट मिला. जेएमएम के बैद्यनाथ राम को 30 वोट मिला. तीन वोट अवैध करार दिए गए. कांग्रेस को महज 20 वोट मिला. निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को एनडीए ने समर्थन दिया था.
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में हुए मतदान में झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम को सबसे अधिक 31 वोट मिले और वह आसानी से राज्यसभा पहुंचने में सफल रहे. दूसरी सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी ने जीत हासिल की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिमल नथवानी को कुल 30 वोट प्राप्त हुए थे, लेकिन इनमें से दो मत रद्द कर दिए गए. यानी उन्हें कुल 28 वोट मिले. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 20 वोट मिले, जिनमें एक वोट अमान्य घोषित कर दिया गया.
कुल 81 वोटों में से तीन मत रद्द हुए. इस तरह अंतिम गणना में बैजनाथ राम को 31 और परिमल नथवानी को 28 वैध वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार जीत से दूर रह गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








