डेस्क- दिल्ली-NCR में शुक्रवार को तेज बारिश और आंधी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. भारी बारिश के कारण IGI एयरपोर्ट पर जलभराव हो गया, जिससे उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं.
खराब मौसम के कारण शाम 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच कुल नौ उड़ानों को दूसरे शहरों के एयरपोर्ट पर भेजना पड़ा. इनमें चार उड़ानें जयपुर, चार लखनऊ और एक उड़ान अहमदाबाद डायवर्ट की गई. इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि दिल्ली में हुई तेज बारिश से महिपालपुर इलाके में कई जगह पानी भर गया. पार्लियामेंट स्ट्रीट पर सड़कें लबालब हो गईं। बिड़ला मंदिर इलाके में तेज बारिश से दर्शन करने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, दिल्ली-NCR में शुक्रवार को मौसम बिगड़ गया. कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चल रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि थोड़े समय में बारिश काफी तेज हो सकती है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








