पटना- कारगिल चौक पर मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। एक युवक कार की चपेट में आने से घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने कार ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। लेकिन भीड़ काफी आक्रोशित थी. बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। भीड़ के आगे पुलिस पूरी तरह से बेबस नजर आ रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कारगिल चौक पर करीब 30 मिनट तक अफरा-तफरी और तनाव के चलते पटना का कारगिल चौक अखाड़ा बना रहा। घटना को देखने के लिए राहगीरों की भी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार ड्राइवर को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए PMCH पटना भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।








