पटना- बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रौशन आनंद के भाई की संदिग्ध मौत मामले में हाई लेवल जांच की मांग की है. तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार से कहा है कि वह जांच कराए कि प्रिंस यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई है.
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि रौशन आनंद के भाई की घटना बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार और पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. यह मामला इंटरनेशनल है इसलिए केंद्र सरकार, नेपाल सरकार के साथ बिहार सरकार एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच करे.
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में राज्य सरकार की स्थिति संदिग्ध नजर आ रही है. ज्ञान बिन्दु कोचिंग सेंंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत होगयी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं खान सर के साथ हुए विवाद मामले में उन्हें बेल मिल गई है. जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने खान सर पर हत्या रचने की साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि खान सर ने ही उनके भाई को मरवाया है.








