बक्सर- सड़क पर जलजमाव से परेशान युवाओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए नेशनल हाईवे पर धान की रोपनी की. यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल बक्सर के डुमरांव शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-120 पर राज हाई स्कूल के सामने सड़क पर इतना पानी जमा है कि पहली नजर में यह किसी झील का नजारा लगता है. सड़क और तालाब के बीच का अंतर मिट चुका है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से सड़क की यही स्थिति बनी हुई है. बरसात शुरू होने से पहले ही सड़क जलमग्न है. गड्ढों और जलजमाव ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है. लेकिन इस बार लोगों ने विरोध का ऐसा तरीका चुना जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यहां लोगों ने प्रशासन पर तंज कसते हुए हाईवे पर ही धान रोप दिया है. कुछ ही देर में सड़क खेत जैसी दिखाई देने लगी. राहगीर रुककर वीडियो बनाने लगे और देखते ही देखते यह अनोखा विरोध सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.








