पटना- बिहार में शराबबंदी कानून को और सख्त करने की तैयारी की गई है. बिहार सरकार के मद्य निषेध विभाग के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि शराबबंदी कानून को और सख्त करने का ऐलान किया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में शराबबंदी कानून को खत्म करने पर कोई विचार नहीं हो रहा है.
मदन सहनी ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी कानून को और कड़ा बनाया जा रहा है. वहीं मीडिया से बात करते हुए बिहार सरकार के मद्य निषेध विभाग के मंत्री मदन सहनी ने बताया कि बीते दिनों पटना में शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक की गई थी, जिसमें शराबबंदी को लेकर सख्त हिदायत दी गई है.
मदन सहनी ने कहा कि बैठक में रेलवे, एयरपोर्ट, सीमा सुरक्षा के अधिकारी आए हुये थे. हमारे जो पांच चेक पोस्ट हैं, वहां हमलोग सख्ती बरतने जा रहे हैं. बाहर से जितने विदेशी शराब आते हैं, उसपर नकेल कसने जा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे कहा कि जो भी विदेशी शराब आएगी, उसके कंपनी के मालिक पर एफआईआर की जाएगी. एफआईआर करके यहां से जाकर पदाधिकारी उनको गिरफ्तार करेंगे. वहीं यदि आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए हैं या फिर इस मामले में जिनपर केस चल रहा है, तो एसपीडी ट्रायल चलवाया जायेगा.
बता दें कि शराबबंदी कानून को और प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक बीते गुरुवार को आयोजित की गई थी, जिसमें अधिकारियों को शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








