पाकुड़- पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कूट्टा गांव में अंधविश्वास के चक्कर में एक युवक ने ग्राम प्रधान की निर्मम हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.
घटना को लेकर मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन के बयान के आधार पर थाने में कांड संख्या 72/26 व बीएनएस की धारा 103(1) के तहत धर्मा पहाड़िया को नामजद अभियुक्त बनाया गया.
एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी का गठन किया. गठित एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारियों ने छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त जानकारी एसपी अनुदीप सिंह ने पत्रकार सम्मेलन में दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसपी ने बताया कि बीते 21 सितंबर की रात्रि धर्मा पहाड़िया ग्राम प्रधान बामना पहाड़िया के घर घुसकर टांगी से उसके गर्दन में वार कर दिया. जिस कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
एसपी ने बताया कि धर्मा पहाड़िया को यह संदेह था कि ग्राम प्रधान बामना पहाड़िया जादू टोना करता है. जिस कारण धर्मा के परिवार के सदस्य की मृत्यु हो गयी थी और उसी संदेह में ग्राम प्रधान की हत्या कर दी.
पुलिसिया पूछताछ में हत्या के आरोपी धर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान बामना जादू टोना करता था. जिससे पूर्व में हुए उसके दादा और पिता की मृत्यु जादू टोना के कारण हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








