पटना- बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गौरैया स्थान के पास हीरा चंद्र झा के मकान में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान गुड्डू राजा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाला था और PMCH के नेत्र विभाग में लैब टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रहा था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। कमरे से सुसाइड नोट मिले हैं, लेकिन छात्र के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या हुई है। परिजनों ने थाने में इसकी लिखित शिकायत भी दी है।
मृतक के पिता सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं। पिता नरेश राय ने बताया कि, ‘मौत के 24 घंटे बाद मकान मालिक ने मुझे मौत की जानकारी दी थी। मेरे बेटे का दो दोस्तों अनिकेत और नीरज से रुपए के लेनदेन थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बेटे ने इन दोनों को लगभग 4 लाख रुपए दिए थे, जिसे लौटाने में दोनों आनाकानी कर रहे थे। मकान मालिक हीरा चंद्र झा की मिलीभगत से तीनों ने मेरे बेटे की साजिशन हत्या कर दी है।’
पिता नरेश राय ने आगे बताया कि, ‘अनिकेत की मां पटना में नर्स है। दो महीने पहले अनिकेत (मधुबनी) ने मेरे बेटे से रुपए लिए थे। उसने बोला था कि मां की सैलरी नहीं आई है।
सैलरी आएगी तो लौटा दूंगा। अनिकेत मेरे बेटे का दोस्त है। साथ ही NEET की तैयारी करता है। इसके अलावा नीरज भी दोस्त है, जो IGIMS में काम करता है। नीरज भी मधुबनी का रहने वाला है।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, बहन मनीषा रानी ने बताया कि, भाई ने सुसाइड नहीं किया है। हत्या को सुसाइड का रूप दिया जा रहा है। मेरे भाई से बातचीत हुई थी, तो उसने आज रविवार के दिन मुझे अपना कमरा साफ करने के लिए बुलाया था। मेरे भाई को किसी चीज की कमी नहीं थी। मेरे भाई की हत्या पैसे के चलते की गई है।








