मुजफ्फरपुर- बिहार की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. इसमें अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. दो दर्जन से अधिक लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.
इधर घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है.
इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) के आसपास संचालित 13 अधिक अवैध नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों को सील कर दिया. यह कार्रवाई शुक्रवार को मेडिकल फोरलेन स्थित बखरी रोड इलाके में की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिन अस्पतालों को मुजफ्फरपुर प्रशासन ने आज सील किया है उसमें बालाजी हेल्थ केयर, रेडियस हेल्थ केयर, संतोष चाइल्ड केयर हॉस्पिटल, आशा हेल्थ केयर, श्री गंगाराम इमरजेंसी हॉस्पिटल, तिरुपति नर्सिंग होम, आयुष्मान हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल, सम्राट हॉस्पिटल, एस-एस हॉस्पिटल, हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल, भूमि चाइल्ड केयर हॉस्पिटल तथा ओम अल्ट्रासाउंड शामिल है.
एसडीएम तुषार कुमार के नेतृत्व में पीएचसी प्रभारी और चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया. छापेमारी की सूचना मिलते ही इलाके के कई निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया.
जांच के दौरान कई अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. प्रशासन को आशंका है कि कई जगहों पर आवश्यक अनुमति और मानकों के बिना इलाज किया जा रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








