पटना- बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर JDU ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, निशांत कुमार- पटना, भारती मेहता- मधुबनी, शिवरानी देवी प्रजापति- पश्चिमी चंपारण और ललन प्रसाद को शेखपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है. इन नामों की घोषणा के साथ ही विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.
इस चुनाव में सबसे ज्यादा नजरें निशांत कुमार पर टिकी हैं. वह फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, जबकि राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
संवैधानिक प्रावधानों के तहत मंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें शपथ लेने के छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना जरूरी है. ऐसे में उनका विधान परिषद चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें बिहार विधान परिषद की कुल 10 सीटों के लिए चुनाव होना है, जिसमें एक सीट पर उपचुनाव भी शामिल है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है. यदि जरूरत पड़ी तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा.








