डेस्क- डायरेक्टर- प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार थे। FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया है।
रिपोर्टर विक्की ललवानी के अनुसार, पहलाज निहलानी के निधन का कारण लिवर सिरोसिस बताया जा रहा है, जबकि डेकन हेराल्ड की न्यूज में इसे उम्र संबंधित दिक्कत कहा गया है।
पहलाज निहलानी ने 1982 में बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म हथकड़ी बनाई और यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई। इसके बाद 1985 में उनकी दूसरी फिल्म आंधी-तूफान रिलीज हुई, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक निर्माता के रूप में पहचान दिलाई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पहलाज निहलानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा- रीना रॉय स्टारर ‘हथकड़ी’ (1982), गोविंदा- दिव्या भारती स्टारर ‘शोला और शबनम’ (1992), गोविंदा-चंकी पांडे स्टारर ‘आंखें’ (1993), अनिल कपूर- करिश्मा कपूर स्टारर ‘अंदाज’ (1994), अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर ‘तलाश’ (2003), और गोविंदा स्टारर ‘रंगीला राजा’ (2019) जैसी फिल्में बनाई हैं।
साल 1986 में उन्होंने फिल्म इल्जाम बनाई, जिससे गोविंदा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म हिट रही और गोविंदा को देशभर में पहचान मिली। इसके अगले ही साल 1987 में आई आग ही आग के जरिए चंकी पांडे ने बॉलीवुड में कदम रखा। इसी साल निहलानी ने गुनाहों का फैसला भी बनाई।
1990 के दशक में पहलाज निहलानी ने शोला और शबनम और आंखें जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया। खासकर आंखें उस दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई और इसने उनकी सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








