मधुबनी- बिहार के मधुबनी जिले में हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे. लेकिन वापस नहीं लौटे. घटना मधुबनी जिले के पतोना थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि यहां बुधवार को एक तालाब जैसे गड्ढे में बच्चे स्नान कर रहे थे. लेकिन इसी दौरान गहरे पानी में जाने के बाद 5 बच्चे उसमें डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई. एक ही परिवार के पांचों बच्चे थे. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.
घटना के बाद पुलिस ने बताया कि केरवार गांव में 5 बच्चों के डूबने की घटना सामने आया है. उन्होंने बताया कि गांव के पास खेत में जेसीबी से एक गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश का पानी भरा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस गड्ढे के पानी में बच्चे नहाने गए थे. नहाने के दौरान बच्चे आगे बढ़ते गए और उन्हें गहराई का पता नहीं चल पाया. गहरे पानी में जाते ही एक-एक कर बच्चे डूबते चले गए.
घटना के बात इसकी खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गई. सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और राहत बचाव का काम भी शुरू किया गया. लेकिन तब तक पांचों बच्चों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने सभी पांचों बच्चों के शव को बरामद कर लिया है.
बताया जा रहा है कि सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं. एक ही परिवार के 5 बच्चे की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया. वहीं परिवार में चीख पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








