पटना- बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 30 मई को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, गया, सीवान, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
इस दौरान प्रभावित इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है. 30 मई को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. राज्य के सिसवन इलाके में बादलों ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई, जहां सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
इसके साथ ही बिहार के कई स्थानों पर 70 से 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाला भयंकर तूफान आया. इस दौरान राजधानी पटना में सर्वाधिक 107 किलोमीटर प्रति घंटा, राजगीर में 76 किलोमीटर प्रति घंटा और जीरादेई में 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.
मौसम विभाग ने इस गंभीर आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की स्थिति को देखते हुए सभी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पूरी सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








