डेस्क- शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में शराब पीकर आने का गंभीर आरोप लगाया है. पंजाब की विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भंगवत मान का एक्स पर एक वीडियो जारी किया है.
अकाली दल ने एक्स पर लिखा है कि, “बहुत शर्म की बात है कि भगवंत मान आज मजदूर दिवस के मौके पर पवित्र सदन विधानसभा में शराब पीकर पहुंच गए.” अकाली दल ने वीडियो का जिक्र करते हुए कहा है कि, “आप खुद मुख्यमंत्री का हाल देख लीजिए कि वह विधानसभा में किस तरह व्यवहार कर रहे हैं.”
आगे शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि पार्टी मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करती है. आज के दिन उन्हें शराब पीकर विधानसभा नहीं जाना चाहिए था. शिरोमणि अकाली दल मांग करता है कि आज पूरे पंजाब के सामने मुख्यमंत्री का डोप टेस्ट कराया जाए ताकि पंजाब के लोगों को सच पता चल सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सभी विधायकों का एल्कोहल मीटर टेस्ट कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक विधायक ने हेड ऑफ स्टेट पर शराब पीकर आने के इल्जाम लगाए हैं इसलिए सारे विधायकों का एल्कोहल मीटर टेस्ट कराया जाए.
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री शराब के नशे में विधानसभा आए हैं. इसलिए सारे विधायकों का एल्कोलमीटर टेस्ट कराया जाए. उन्होंने कहा कि चूंकि “राज्य के मुखिया” पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, इसलिए सच्चाई का पता लगाने के लिए हर विधायक का टेस्ट किया जाना चाहिए.
विधानसभा में हुए हंगामे पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह विशेष सत्र ‘मज़दूर दिवस’ को समर्पित है और उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे बहसबाज़ी से बचें और सदन की गरिमा बनाए रखें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि AAP सरकार ने 1 मई को ‘मजदूर दिवस’ के मौके पर विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया था जहां, हंगामा देखा गया.








