डेस्क- छत्तीसगढ़ में वेदांता के पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें करीब 10 मजदूरों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए.
धमाके के बाद प्लांट मे अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं. हादसे की वजह बॉयलर फेल होना बतायी जा रही है.
बताया जा रहा है कि यह विस्फोट बॉयलर फेल होने की वजह से हुआ, जिससे प्लांट परिसर के भीतर बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी, क्योंकि मजदूर तेजी से सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन राहत दल मौके पर पहुंच गए और हालात को काबू में करने के साथ-साथ बचाव अभियान शुरू कर दिया. प्रशासन की ओर से अब तक विस्फोट के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और नुकसान के स्तर का आकलन करने के साथ-साथ हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.








