जामताड़ा- आयुष्मान कार्ड के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में दो निजी अस्पताल पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है. साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जामताड़ा के सिटी हॉस्पिटल और मंगल नेत्रालय के ऊपर वित्तीय अनियमितता कुप्रबंधन का आरोप है. इसके अलावा मिली शिकायतों के आधार पर जांच में आयुष्मान कार्ड में फर्जीवाड़ा करने का आरोप भी है. इसके बाद प्रशासन ने इन दोनों अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को सील करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.
इन दोनों निजी अस्पताल को लेकर शिकायत मिलने पर जिला के उपायुक्त रवि आनंद ने खुद अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने अस्पताल पहुंचे और जाच पड़ताल की थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस जांच में दोनों अस्पताल में भारी पैमाने पर अनियमितता पाई और सरकारी राशि का फर्जीवाड़ा, गलत तरीके से निकासी करने का मामला पाया था. एक महीने में 600 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन दिखाया गया था.
उपायुक्त ने जांच में पाया कि अधिकतर मरीज बाहर के हैं, उनका मोबाइल नंबर बाहर का है, जो पूरी तरह से फर्जीवाड़ा पाया गया. प्रथम दृष्टया प्रशासन ने फर्जीवाड़ा पाए जाने पर दोनों अस्पताल को सील करने का आदेश दिया.
जिसके आधार पर अस्पताल को सील कर दिया गया और जांच कमेटी गठित कर जांच करने का आदेश दिया. जांच रिपोर्ट में आरोप सिद्ध होने के बाद उपायुक्त ने दोनों अस्पताल पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मामले को लेकर दोनों निजी अस्पताल के संचालक प्रबंधन कर्मचारी सभी गायब हैं. पुलिस द्वारा अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.








