रांची- इस वक्त देशभर में गैस की किल्लत है. लोग सिलेंडर लेकर दिन-रात लाइन में लग रहे हैं. इसी कड़ी में खूंटी जिले से एलपीजी संकट की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां अनिगड़ा स्थित बिरसा गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर उपभोक्ता सिलेंडर की कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे.
हालात इतने खराब हो गए कि कुछ लोगों को मच्छरदानी लगाकर सड़क किनारे ही रात बितानी पड़ी. इसके बावजूद कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल सका. बताया जा रहा है कि गुरुवार को वितरण की उम्मीद में लोग बुधवार रात से ही गोदाम के बाहर जमा हो गए.
एक महिला उपभोक्ता तो आधी रात में ही पहुंच गई और मच्छरदानी लगाकर वहीं सो गई, ताकि सुबह जब गाड़ी आए तो सिलेंडर मिल जाए. धीरे-धीरे अन्य लोग भी उसी तरह रात बिताने लगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गुरुवार को दिन में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और टोकन वितरण की व्यवस्था की गई. हालांकि, सिलेंडर की संख्या कम होने के कारण आधे से ज्यादा उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा.
इधर, सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सुबह आपूर्ति को सुनिश्चित कराया गया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार एलपीजी वितरकों के संपर्क में है और जैसे ही गैस की खेप पहुंचती है, वितरण शुरू करा दिया जाता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








