यूपी- अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरयू तट स्थित राजघाट क्षेत्र में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं और आयोजकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गय.
चश्मदीदों के अनुसार, यह महायज्ञ स्वामी जीयर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा था और हाल ही में इसका समापन हुआ था. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना ने पूरे आयोजन स्थल को अपनी चपेट में ले लिया.
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि यह महायज्ञ राजघाट के बाटी वाले बाबा घाट के निकट आयोजित किया जा रहा था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. किसी भी प्रकार के नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.








