पटना- पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गयी. लोको पायलट की सूझ-बुझ से एक बड़ा हादसा टल गया.
जानकारी के अनुसार पटना से गया होते हुए रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को गया से खुली थी. गया जंक्शन से रवाना होने के बाद ट्रेन बंधुआ स्टेशन के समीप पहुंची ही थी कि ट्रेन के एक कोच के पहिए से आग की चिंगारी और धुआं निकलने लगा. इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों में अफरातफरी की स्थिति बन गयी.
जानकारी होते ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाई. ट्रेन तुरंत बंधुआ स्टेशन पर रोका गया. जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को रोके जाने के बाद यात्री बाहर निकले.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, ट्रेन में लगे अग्निशमन यंत्र से पहिए पर छिड़काव किया गया जिससे आग की चिंगारी वाले स्थान पर काबू पाया गया. मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवान भी तुरंत सक्रिय हो गए थे.
वहीं, रेल प्रशासन की माने, तो ब्रेक बाइंडिंग की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई. ब्रेक बाइंडिंग सिस्टम में लगे रबर युक्त यंत्र के घर्षण से पहिये में गर्मी होने के कारण कभी-कभी धुआं या आग की चिंगारी जैसी स्थिति बन जाती है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्थिति को पूरी तरह से मौके पर ही सामान्य कर लिया गया. जिसके बाद ट्रेन रांची के लिए प्रस्थान कर गई.








