रांची- राज्यभर में आज प्रकृति पर्व सरहुल धूम-धाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी विधायक कल्पना सोरेन और पुत्र के साथ राजधानी रांची के आदिवासी हॉस्टल और सिरमटोली केंद्रीय सरना समिति प्रांगण पहुंच कर पूजा-अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पारंपरिक परिधान में नजर आए.
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को सरहुल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह से हमारे पूर्वजों ने इस परंपरा को हमारे कंधे पर दिया है उसे हम निभाते हुए अपनी पीढ़ी को आगे देंगे.
उन्होंने कहा कि प्रकृति पूजा से बढ़कर और कोई पूजा नहीं हो सकती है, क्योंकि इसी प्रकृति से सभी चीजों का सृजन होता है और इसी में सभी का विलय होता है. इससे बड़ा ताकतवर और इससे बड़ा दयालु कुछ भी नहीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं आदिवासी हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और अन्य गणमान्य लोगों के साथ मांदर की थाप पर थिरकते नजर आए.
इस मौके पर कल्पना सोरेन ने सरहुल की बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से आज लाल और सफेद रंग से चारों तरफ सजावट की गई है इसी तरह से आपके जीवन में भी यह रंग भरा रहे और आपके भविष्य का निर्माण हो, क्योंकि हमारे भविष्य की आंख आप हैं.








