पटना- जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सीएम पद के लिए नीतीश कुमार के इच्छित व्यक्ति सम्राट चौधरी ही हैं। इसलिए सम्राट चौधरी ही बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार जी बहुत पारदर्शी आदमी हैं। जो मन में सोचते हैं वो करते हैं। किसी के बारे में क्या सोचते है और क्या करते हैं वह यह बात किसी से कहते नहीं हैं।
यदि इशारा ऐसा दे रहे हैं कि सम्राट चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, तब माना जाना चाहिए कि वो इससे पीछे नहीं हटेंगे। हम भी समझते हैं कि लगता है कि सम्राट चौधरी ही नीतीश कुमार के इच्छित व्यक्ति सीएम पद के लिए हो सकते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, आज हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक एवं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निशांत कुमार, सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई नेता शामिल हुए।
मौके पर मांझी ने कहा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बारे में कहा कि वो नए-नए राजनीत में आए हैं। निशांत बड़ा सहनशील आदमी है, सबको प्रतिष्ठा रखने वाले हैं।
आज इफ्तार में आए तो देखा कि सभी को प्रणाम कर रहे थे, सब लोगों से दुआ सलाम कर रहे थे। यह बहुत अच्छा गुण है, किसी भी व्यक्ति को राजनीति में आगे बढ़ने के लिए यह जरूरी है। अभी-अभी नये-नये राजनीति में आए हैं, उनको जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, हम समझते हैं कि उसका अच्छे से वो निर्वहन करेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








