डेस्क- मिडिल ईस्ट संकट के बीच सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने LPG बुकिंग का नियम सख्त कर दिया है. अब एक रिफिल के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन के अंतर पर ही बुक होगा. साथ ही, रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने और कमर्शियल के बजाय घरेलू सप्लाई को प्राथमिकता देने का आदेश दिया गया है.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह देखा गया कि जो लोग पहले 55 दिनों में सिलेंडर बुक करते थे, वे डर के मारे अब 15-15 दिनों में ही बुकिंग करने लगे हैं.
इस अफरा-तफरी और स्टॉक दबाने की आदत को रोकने के लिए बुकिंग का अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. यानी अब आप एक सिलेंडर लेने के बाद 25 दिन से पहले दूसरी बुकिंग नहीं कर पाएंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बढ़ते कच्चे तेल के दामों के बीच राहत की खबर यह है कि भारत के पास पर्याप्त स्टॉक है. जब तक कच्चा तेल $130 प्रति बैरल के पार नहीं जाता, तब तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की उम्मीद कम है.
सरकार को भरोसा है कि तेल $100 के आसपास रहेगा. भारत हवाई ईंधन का बड़ा उत्पादक और निर्यातक है, इसलिए विमानों के ईंधन की कमी को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है.








