डेस्क- बसंत पंचमी पर आज देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली से चंडीगढ़ तक तूफानी हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है. सुबह 4 बजे से बादल बरस रहे हैं, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है. IMD के अनुसार, पूरे उत्तर भारत में करीब 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं.
उत्तर पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. तूफानी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है. बारिश के कारण फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं, वहीं बर्फबारी के कारण सड़कें और हाईवे ब्लॉक हैं. दिल्ली से मनाली तक आधे से ज्यादा देश कड़ाके की ठंड की चपेट में है.
दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई शहरों में सुबह बारिश शुरू हुई. मौसम विभाग ने 28 जनवरी तक दिल्ली-UP समेत कई इलाकों में बिजली कड़कने, बारिश और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर बर्फबारी से 26 उड़ानें रद्द हो गई है. खराब मौसम और रनवे पर बर्फ जमा होने से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिसके चलते टेकऑफ और लैंडिंग दोनों रोक दी गई हैं.
इंडिगो और स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करके यात्रियों को उड़ानों का स्टेट्स चेक करके ही एयरपोर्ट आने की सलाह दी गई है. शोपियां-पुंछ-राजौरी से गुजरने वाली मुगल रोड पर बर्फबारी के कारण ठप है. किश्तवाड़-अनंतनाग में सिंथन टॉप पर भी बर्फ जमा होने से सड़क बंद है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








