हजारीबाग- हजारीबाग के सुदूरवर्ती दारू प्रखंड की दारुडीह की रहने वाली मीना देवी के बेहतर काम से प्रभावित होकर उन्हें गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. अब उनका पूरा परिवार और गांव इस बात को लेकर गर्व महसूस कर रहा है.
मीना देवी आंगनबाड़ी में बेहतर काम करती हैं. वह बच्चों की बेहतर तरीके से देखभाल, पोषण और उन्हें पढ़ाती हैं, जिसकी वजह से वो दिल्ली जा रही हैं. मीना देवी, सरकारी खर्च पर पहली बार दिल्ली जा रही हैं.
मीना देवी को स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से काम करने वालों को उनकी मेहनत का फल जरूर मिलता है. इसलिए अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए. यह मीना देवी ने कर दिखाया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पंचायत से किसी का देश के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए चयन होना गर्व की बात है. आंगनबाड़ी में मीना देवी की सहायिका सुनिता देवी बताती हैं कि उन्हें बड़ी खुशी हो रही है कि परेड देखने दिल्ली जा रही हैं. मेहनत को जब सम्मान मिलता है तो इसकी खुशी और दोगनी हो जाती है.








