यूपी- उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मंगलवार को गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जा रही काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया. यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
काशी एक्सप्रेस ट्रेन के मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को खाली कराया. फिर बम निरोधक दस्ते की मदद से ट्रेन की सघन जांच शुरू करायी गयी.
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 09:30 बजे कंट्रोल रूम को एक अनजान नंबर से कॉल आया जिसमें बताया गया कि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस में बम है. जानकारी मिलते ही मऊ पुलिस, GRP और RPF की पूरी टीम मऊ रेलवे स्टेशन पर तैयार हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, लोगों और यात्रियों को इलाका खाली करने के लिए कहा गया. टीम ने फिर ट्रेन के सभी डिब्बों की जांच की. हालांकि बम बरामद नहीं किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि आगे जांच किया जा रहा है साथ ही जिस नंबर से कॉल आया था, उसकी भी जांच की जा रही है.
जांच में एक संदिग्ध बैग मिला था मगर उसमें भी कोई बम या ऐसी अन्य सामग्री नहीं पायी गयी. बहरहाल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना करने का निर्णय लिया जाएगा.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अचानक हुई इस कार्रवाई से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल है. हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार ऐलान करके लोगों से शांत और सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








