रांची- रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JSSC CGL-2023 के चयनित 1927 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. नए साल से ठीक पहले मिली इस सौगात ने राज्य के युवाओं में उत्साह और आत्मविश्वास भर दिया.
मोरहाबादी मैदान इस ऐतिहासिक दिन का गवाह बना. मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन केवल नियुक्ति पत्र वितरण का नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का है.
हमारी सरकार ने हमेशा पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती को प्राथमिकता दी है. ‘हेमंत है तो हिम्मत है’, आज वह हिम्मत साकार हो रही है. उन्होंने कहा कि रोजगार देना सरकार का संवैधानिक दायित्व है और झारखंड सरकार इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की जांच पहले ही पूरी कर ली थी. इसके बाद नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रही, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को उनका हक मिल सके.
समारोह में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, उद्योग मंत्री संजय यादव, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सुरेश बैठा, विधायक राजेश कच्छप सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. वित्त सचिव प्रशांत कुमार और डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








