रामगढ़- रामगढ़ के गिद्दी मोड़ के करीब शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ. जहां दो हाइवा के बीच टक्कर के बाद आग लग गई और दोनों वाहन जलने लगे. चालकों ने किसी तरह कूद कर जान बचाई. दोनों वाहन पूरी तरह जल गए.
इस दौरान एक चालक का पैर टूट गया, जबकि दूसरा भाग निकला. आग इतनी भयावह थी कि उधर से गुजरने वाले वाहन कुछ दूर पहले ही रुक गए, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.
आसपास के ग्रामीणों ने घायल चालक को अस्पताल भेजा और घटना की सूचना गिद्दी थाना को दी. पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि यह सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है और आए दिन इस पर हादसे होते रहते हैं. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं.








