लातेहार- जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जेजेएमपी के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों में 2 लाख का इनामी एरिया कमांडर सुनील उरांव और मुकेश लोहरा शामिल है. दोनों लातेहार जिले के रहने वाले हैं.
दरअसल लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी नक्सली संगठन का एरिया कमांडर सुनील उरांव अपने गांव सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ के पास देखा गया है. वहीं दूसरा नक्सली मुकेश लोहरा मनिका थाना क्षेत्र पुरनी पल्हेया गांव के आसपास है.
सूचना थी कि दोनों नक्सली पुलिस से बचने के लिए गांव में छुपे हुए हैं. इस सूचना के बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई. पुलिस ने दोनों गांव में एक साथ अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी की और बुधवार की सुबह 3 से 4 बजे के बीच दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर सुनील उरांव पर लातेहार समेत आसपास के थाना क्षेत्र में 7 से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं.
वहीं एरिया कमांडर मुकेश पर भी दो नक्सल मामले दर्ज हैं. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों हुए पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों नक्सली शामिल थे. मुठभेड़ के बाद दोनों पुलिस से बचने के लिए संगठन से अलग होकर अलग-अलग गांव में छिप रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








