डेस्क- भारतीय वायु सेना का एक पीसी-7 पिलाटस बेसिक ट्रेनर विमान क्रैश हो गया है. यह विमान ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरा था. यह विमान चेन्नई के तांब्रम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.
अच्छी बात यह रही कि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं।
भारतीय वायु सेना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय वायु सेना का एक पीसी-7 पिलाटस बेसिक ट्रेनर विमान, जो नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था, चेन्नई के तांब्रम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया. कारण जानने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। वायुसेना के पीसी-7 बेड़े पर शुरुआती स्तर के उड़ान प्रशिक्षण के लिए व्यापक रूप से भरोसा किया जाता रहा है, इसलिए आज की घटना विमानन अधिकारियों और रक्षा अधिकारियों के लिए गहन जांच का विषय बन गई है।








