पटना- पटना में एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की एक शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने कमरे से मोबाइल बरामद की है जिसपर 26 मिस्ड कॉल थे. घटना शहर के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह की है. मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र ताजपुर निवासी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार मृतका 2 साल से ANM ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी. कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर अपने घर समस्तीपुर गई हुई थी. रविवार को पटना लौटी थी.रात में किसी ने उन्हें देखा नहीं था.
सुबह जब अन्य स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला. 10 बजे स्कूल प्रबंधन ने कमरे में शिक्षिका का शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने प्रथम दृष्यटा आत्महत्या की पुष्टि की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कमरे से मृतका का फोन बरामद किया गया है. पुलिस कमरे से बरामद मोबाइल फोन, कमरे की वस्तुओं और मृतका के निजी सामानों की जांच कर रही है. मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने जो मोबाइल फोन बरामद किया है, उसमें किसी युवक का वीडियो कॉल और 26 से ज्याद मिस्ड कॉल थे, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.








