पटना- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की 122 सीटों पर आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन सीटों पर वोटिंग 11 नंवबर को होनी है। 14 नवंबर को मतगणना होगी।
दूसरे चरण के मतदान से पहले सभी दलों ने जीत के लिए अपनी ताकत झोक दी है. ताबड़-तोड़ चुनाव प्रचार चल रहा है. राहुल गांधी किशनगंज और पूर्णिया में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
बिहार के किशनगंज में सभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहीं भी जा सकते हैं, लेकिन आखिर में दोनों वोट चोरी में शामिल पाए जाएंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राहुल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि INDI ब्लॉक देश को एकजुट करने का प्रयास कर रहा है। मोदी, शाह और चुनाव आयोग के पास हमारे वोट चोरी के आरोपों का कोई जवाब नहीं है, क्योंकि सच्चाई अब लोगों के सामने आ गई है।
राहुल ने कहा कि अगर लोग एकजुट होकर वोट चोरी रोकें तो INDI ब्लॉक बिहार में 100 प्रतिशत सरकार बनाएगा। राहुल गांधी किशनगंज में महागठबंधन के कैंडिडेट्स के समर्थन में सभा कर रहे थे। उन्होंने कहा- आपने हरियाणा वाला हाइड्रोजन बम देखा की नहीं।
मोदी जी ने एक बार भी नहीं कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहा है, मैं वोट चोरी नहीं कर रहा हूं। राहुल ने कहा कि हमने जो आरोप लगाए हैं वो बिल्कुल सही हैं। इसलिए मेरे हाइड्रोजन बम पर EC और मोदी चुप हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








