पटना- बिहार चुनाव 2025 को लेकर पहले चरण की वोटिंग हो रही है. पहले फेज में 18 जिलों के 121 सीटों के लिए मतदाता वोट कर रहे हैं. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था और शाम पांच बजे तक 60.18 % वोटिंग हुई.
आयोग ने सुरक्षा और ईवीएम प्रक्रिया को मजबूत करते हुए सुनिश्चित किया है कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो। सभी बूथों पर पुलिस और चुनाव अधिकारियों की तैनाती की गई है।
पहले चरण में NDA (बीजेपी-जेडीयू) और महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वामपंथी) के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी तीसरे विकल्प के रूप में सामने आई है, जो कि कुछ खास सीटों पर निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस चरण में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव और भाजपा के उम्मीदवार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अन्य 16 मंत्रियों की किस्मत भी EVM में लॉक होगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








