पटना- पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने नया मोड़ लिया है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाए और सुसाइड की धमकी दी. वहीं अब पवन सिंह ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है. पत्नी संग चल रहे विवाद पर पवन सिंह ने आज मीडिया के सामने अपनी बातें रखी और पत्नी पर कई आरोप लगाए.
अब ज्योति सिंह ने भी कई आरोप लगाए. उन्होंने बुधवार (8 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पवन सिंह मुझे गर्भपात की दवा देते थे. उन्होंने कहा कि पवन बच्चे की बात कर रहे हैं लेकिन हर बार मुझे दवा खिलाई गई. मैंने परेशान होकर स्लीपिंग पिल खा ली.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्योति सिंह ने कहा, “पवन ने जो आज कहा उनके हर सवाल का जवाब देना चाहती हूं. मैं 5 तारीख को उनके आवास गई थी. पवन ने कहा वहां पुलिस थी, लेकिन ये गलत है. हमें गार्ड ने मना किया था. थोड़ी देर बाद प्रशाशन आया और कहा कि थाने चलिए.” ज्योति सिंह ने ये भी आरोप लगाया कि पवन सिंह और उनके भाई दोनों अलग-अलग बातें कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने ये भी कहा कि मैं चाहती हूं कि जनता पवन सिंह से पूछे कि क्या जब लोकसभा चुनाव में बुलाया तब कोर्ट में नहीं था मामला. क्या जब घर में रखा तब कोर्ट में नहीं रहा मामला. पवन से कई बार सम्पर्क चाहा पर हो नहीं पाया. पवन फोन नहीं उठाते.
ज्योति सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले बातचीत नहीं थी. डिवोर्स उनकी तरफ से फाइल हुआ. लोकसभा में मेरा इस्तेमाल हुआ. मांग में सिंदूर डाला. चुनाव के पहले क्यों याद किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








