पटना- बिहार की राजधानी पटना के बोरिंग रोड से एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक काले रंग की SUV गाड़ी ने एक युवक और एक महिला को बुरी तरह कुचल दिया, जिसके चलते दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना सहदेव मार्ग स्थित SK पुरी में हुई है और इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन कर रही है.
ये घटना 2 अक्तूबर की बताई जा रही है, जब एक काले रंग की SUV गाड़ी तेजी से बोरिंग रोड पर दौड रही थी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति फोन पर किसी से बात कर रहा होता है और उसी समय कार पीछे से व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार देती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दावा किया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे एक युवक और एक महिला को कुचल दिया. दोनों ही लोग सड़क पर गिर जाते हैं और गाड़ी उनको कुचलकर आगे बढ़ जाती है.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है. स्थानीय लोग घायलों को पास के अस्पताल में ले जाते हैं, जहां डॉक्टर उन्हें भर्ती कर लेते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये पूरी खतरनाक घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो जाती है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे कार ड्राइवर ने दोनों को कुचल दिया.
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. पुलिस सीसीटीव फुटेज की मदद से मामले की जांच में जुट गई है. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








