डेस्क- बीसीसीआई ने एशिया कप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने का फैसला किया है जिसके बाद भारतीय प्रशंसकों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच 14 सितंबर को यूएई के दुबई में खेला जाना है.
वहीं शिवसेना ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने मैच वाले दिन देश में आंदोलन करने का ऐलान किया है. संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘ भारत-पाकिस्तान मैच अबू धाबी में खेला जा रहा है.
यह जनभावना के विरुद्ध है. पहलगाम में 26 निर्दोष लोग मारे गए, हम अभी भी उनके परिवारों के आंसू देख रहे हैं. सरकार कहती है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी चल रहा है, खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे, तो फिर खून और क्रिकेट साथ-साथ कैसे बह सकते हैं?.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अलावा राउत ने भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी चुनौती दी है कि वे उन्हें बताएं कि इस बारे में उनका क्या कहना है. संजय राउत ने आगे कहा, ‘शिवसेना की महिला शाखा 14 तारीख को सड़कों पर उतरेगी, और फिर ‘सिंदूर के सम्मान में, शिवसेना मैदान में’ नाम से आंदोलन होगा.
महिलाएं मोदी को सिंदूर भेजेंगी. हम उस अभियान को भी चलाएंगे. हमारी पार्टी इस मैच का विरोध करेगी. यह एक तरह से देशद्रोह है. भाजपा नेताओं के बच्चे अबू धाबी जाकर मैच देखेंगे. जय शाह क्रिकेट के सर्वोच्च नेता हैं. अमित शाह हमें देशभक्ति सिखाते हैं. वे कहते हैं कि हम मूल विचार से भटक गए हैं. लेकिन हम मूल विचार से नहीं भटके हैं.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








