डेस्क- रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है. लद्दाख में फिल्म की शूटिंग चल रही थी और इसी बीच मेंबर्स को फूड पॉइजनिंग हो गई. ऐसे में यूनिट के 100 से ज्यादा मेंबर्स को लेह के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि घटना से पहले लगभग 600 लोगों ने वहां खाना खाया था. इस हादसे के बाद ‘धुरंधर’ की शूटिंग में रुक गई है.
फिल्म यूनिट के कर्मचारी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी थे, तभी उनमें से कई को अचानक पेट में तेज दर्द, उल्टी और सिरदर्द होने लगा. उन्हें तुरंत लेह के सजल नर्बू मेमोरियल (एसएनएम) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि यह सामूहिक फूड पॉइजनिंग का मामला है.
‘धुरंधर’ के सेट पर हुए इस मामले की पुष्टी करते हुए अधिकारियों ने सोमवार को कहा- ‘रविवार देर शाम फूड पॉइजनिंग के संदिग्ध मामले के बाद लेह में एक बॉलीवुड फिल्म क्रू के 100 से ज्यादा मेंबर्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया. कारण का पता लगाने के लिए डिटेल एनालिसिस के लिए खाने के सैंपल लिए गए हैं.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उनमें से ज्यादातर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. बाकी क्रू की स्थिति और फूड सिक्योरिटी टेस्ट के रिजल्ट्स के बारे में और जानकारी का इंतजार है.








