पटना- आरजेडी की ओर से बुधवार को बड़ा बयान आया कि जेडीयू के करीब दो दर्जन विधायक पार्टी छोड़ेंगे. जेडीयू में बड़ी टूट होने जा रही है. यह बयान आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया है.
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एसआईआर को लेकर जेडीयू के विधायकों में नाराजगी है. हर विधानसभा क्षेत्र से 25-30 हजार वोट कट गया. जेडीयू विधायकों को हार का डर सता रहा है. उनके ऊपर तलवार लटक रही है कि कैसे चुनाव जीतेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि गरीब शोषित वंचितों का वोटिंग अधिकार मतदाता सूची से नाम काटकर ले लिया गया. यह सब जेडीयू विधायक देख रहे हैं और उनके अंदर भारी आक्रोश है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं क्योंकि वह सच्चाई समझ रहे हैं. नीतीश को अपने विधायकों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है इसलिए वह खामोश हैं.
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा, “जेडीयू विधायक आएंगे तो महागठबंधन में ही क्योंकि चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. हिम्मत है तो चुनाव आयोग ने जिन 65 लाख मतदाताओं का नाम काटा है उनके नामों की सूची जारी करे और नाम क्यों कटा इसका कारण बताए. चुनाव आयोग तो बीजेपी आयोग बन कर काम कर रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








