पटना- राजधानी पटना स्थित AIIMS में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया. जब रेजिडेंट डॉक्टर अचानक हड़ताल पर चले गए. इमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरह से प्रभावित हैं. डॉक्टरों ने विधायक चेतन आनंद पर मारपीट और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है.
घटना के विरोध में डॉक्टरों ने सभी चिकित्सा सेवाएं ठप कर दी हैं, जिससे हजारों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और अस्पताल परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
डॉक्टरों ने कहा है कि विधायक चेतन आनंद सामूहिक माफी मांगें और चेतन आनंद के खिलाफ FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डॉक्टरों का आरोप है कि चेतन आनंद ने अपने समर्थकों के साथ एम्स में पहुंचकर ना केवल सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डाली, बल्कि चिकित्सकों से बदसलूकी और मारपीट भी की. अस्पताल प्रबंधन ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.
डॉक्टरों का कहना है कि जब तक विधायक चेतन आनंद माफी नहीं मांगते हैं तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। बता दें कि बीती बुधवार रात शिवहर विधायक चेतन आनंद किसी मरीज को देखने के लिए अस्पताल आए थे. इसी बीच उनकी पत्नी आयुषी ने इलाज पर आपत्ति जताई. जिससे वहां मौजूद गार्ड के साथ उनकी भिड़ंत हो गई.
चेतन आनंद की पत्नी आयुषी सिंह द्वारा फुलवारीशरीफ में शिकायत की गई है, जबकि दूसरी शिकायत एम्स प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








