पटना- बिहार की राजधानी पटना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां जानीपुर थाना क्षेत्र में दो बच्चों की जलाकर हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मामले की जांच की जा रही है.
मृत बच्चों की शिनाख्त अंजलि (10) और अंश (15) के रूप में हुई है. मृत दोनों बच्चे जानीपुर की रहने शोभा देवी और ललन कुमार गुप्ता के संतान थे. शोभा देवी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना की नर्स हैं. वहीं ललन कुमार चुनाव आयोग कार्यालय में कार्यरत हैं.
जानीपुर थाना की पुलिस के साथ ही एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है. हालांकि किसने इस वारदात को अंजाम दिया है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. कहा जा रहा है कि, जब दोनों बच्चे स्कूल से आकर सो रहे थे तभी आग लगा दी गई और दोनों की जान चली गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं मृतकों के पिता ललन कुमार का कहना है कि दोनों बच्चों की पहले हत्या की गई है फिर उसके बाद घर को आग के हवाले किया गया है. पड़ोसी भी इस घटना से काफी आहत हुए हैं. वो काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं.
जिस प्रकार से राजधानी में इस वीभत्स वारदात को अंजाम दिया गया है उसने हर किसी को अंदर से हिला कर रख दिया है. अब सवाल उठने लगा है कि आखिर बिहार में अपराधी इतने बेखौफ क्यों हो गए हैं. क्यों पुलिस और प्रशासन इतने लाचार नजर आ रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








