यूपी- बागपत जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित रूप से पति को जिंदा जला डाला. पति की मौत के बाद पुलिस ने पत्नी और प्रेमी समेत चार के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मृतक सन्नी के भाई रविंद्र का आरोप है कि सन्नी की पत्नी अंकिता का अय्यूब नाम के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था. कई बार सन्नी ने पत्नी को फोन पर बात करते रंगे हाथ पकड़ा और झगड़े भी हुए. इसी झगड़े के बाद अंकिता थाना दोघट क्षेत्र स्थित अपने मायके गढ़ी कांगरान गांव चली गई.
इस बीच 22 जुलाई को सन्नी रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव से कांवड़ लेने हरिद्वार निकला था. लेकिन दोघट क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर कोई और ही उसका इंतज़ार कर रहा रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिजनों के मुताबिक, सन्नी को उसकी पत्नी अंकिता, उसकी सास, अंकिता का चाचा और प्रेमी अय्यूब जबरन अपने साथ ले गए. फिर अंकिता सहित सबकी आंखों के सामने अय्यूब ने पेट्रोल डाला और सन्नी को ज़िंदा आग के हवाले कर दिया.
इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सन्नी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. हालत बिगड़ती देख पहले मेरठ फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल उसे रेफर किया गया, लेकिन उसका शरीर 80% जल चुका था. 5 दिन तक मौत से लड़ते हुए आखिरकार सन्नी ने दम तोड़ दिया.
देर रात जब सन्नी का शव गांव पहुंचा तो मातम के साथ आक्रोश भी फूट पड़ा. परिजन शव लेकर दोघट थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए. आरोप लगाया कि 23 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया गया था, बकायदा पुलिस ने अपने X अकाउंट से पोस्ट किया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन मामले में अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आखिरकार पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर रात धरना खत्म किया गया. सीओ ने माइक हाथ में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया.








