डेस्क- लोकसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की शुरूआत की और ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तृत जानकारी दी। राजनाथ सिंह के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई खड़े हुए और सरकार से कई सवाल पूछते हुए जवाब की मांग की।
इसी बीच जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान द्वारा कार्रवाई रोकने की अपील का जिक्र कर रहे थे तो कांग्रेस सांसद खड़े हुए और उन्होंने पूछा कि आपने कार्रवाई क्यों रोकी?
दरअसल, राजनाथ सिंह ने सदन में कह रहे थे कि पाकिस्तान ने हार मान ली और कार्रवाई रोकने के लिए कहा। पाकिस्तान ने कहा कि अब बहुत हो गया, रोक दीजिए कार्रवाई। इस पर राहुल गांधी खड़े हुए और रक्षा मंत्री से पूछा कि तो आपने कार्रवाई क्यों रोक दी?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राहुल के बयान के साथ ही विपक्षी सांसद भी सदन में शोर करने लगे. हालांकि जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि बता रहे हैं। एक बार आप पूरी बात सुन लें, फिर आप सवाल पूछना, हम जवाब देने के लिए तैयार हैं।
इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर रुका नहीं है बल्कि स्थगित हुआ है और भविष्य में पाकिस्तान की तरफ से कोई हिमाकत होती है तो फिर से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जाएगा.








