रांची- झारखंड के गुमला में उग्रवादी संगठन JJMP के तीन नक्सलियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. ये मुठभेड़ गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लावा दाग जंगल में हुई है. झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है
अब तक तीन उग्रवादियों का शव बरामद कर लिया गया है. इस एनकाउंटर को लेकर गुमला एसपी हारिस बिन जमा ने बताया कि एनकाउंटर हुआ है इसके साथ ही क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस के द्वारा एक शव की पहचान की जा चुकी है. एनकाउंटर में मारे गये एक नक्सली की पहचान जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर दिलीप के रूप में हुई है.
गुमला एसपी हरीश बिन जमा को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के कमांडर दिलीप लोहरा दस्ते के साथ इस क्षेत्र में मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर इलाके की घेराबंदी शुरू की. उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी जंगल में ही मारे गए. उनके पास से एसएलआर के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही गुमला के एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.








