पटना- नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा राजनीति में लाने की मांग की गई है. राजधानी पटना के वीर चंद पटेल पथ स्थित जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक नया पोस्टर लगा हुआ है.
इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाकर चुनाव लड़ाने की मांग की गई है. पोस्टर में साफ शब्दों में लिखा गया है “कार्यकर्ताओं की मांग, चुनाव लड़े निशांत”.
यह पोस्टर जदयू के चार स्थानीय कार्यकर्ताओं, सुशील कुमार, अभय पटेल, वरुण कुमार और चंदन पटेल की ओर से लगाया गया है. कार्यकर्ताओं ने बताया कि पार्टी और राज्य को एक नई ऊर्जा की आवश्यकता है, और उनका मानना है कि निशांत कुमार में अपने पिता की तरह नेतृत्व क्षमता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि, निशांत कुमार अब तक राजनीति से दूरी बनाए रखते रहे हैं और एक शांत व निजी जीवन जीते आए हैं. हलांकि बीते कुछ समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों में वह काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. लेकिन इस पोस्टर के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संकेत दे दिया है कि अब वे उन्हें सक्रिय राजनीति में देखना चाहते हैं.








