गया- बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से एयर इंडिया की फ्लाइट एक बार फिर दिल्ली के लिए सीधी उड़ान भरेगी. यह सेवा 1 सितंबर से शुरू हो रही है. इसके लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.
गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान 2021 में एयर इंडिया की उड़ान सेवा बंद कर दी गई थी. इसके बाद गया से दिल्ली के लिए केवल इंडिगो की फ्लाइट ही उपलब्ध थी.
इससे यात्रियों को सीट की कमी, अधिक किराया और समय की बाध्यता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था. अब एयर इंडिया की उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और किराए में भी संभावित कमी आ सकती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की कमर्शियल क्लास की टिकट कीमत 7122 रुपये से शुरू होगी. वहीं बिजनेस क्लास का किराया 25000 रुपये तक हो सकता है.
यह उड़ान दिल्ली से प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर गया में शाम 4:00 बजे पहुंचेगी. फिर 4:40 बजे गया से रवाना होकर दिल्ली में शाम 6:10 बजे पहुंचेगी.








